BREAKING

कचड़ा कलेक्शन रिक्शा खरीदी मे जमकर हो रहा भ्रस्टाचार्।

Share:

           रामकुमार टण्डन की रिपोर्ट

पंडरिया - स्वच्छ भारत मिशन योजन भारत सरकार की एक बहुप्रतीक्षित योजनाओं में से एक है। इसे देश भर में चलाया जा रहा है । इसकी बड़ी प्रसंशा भी हो रही है। सरकारी रुपये से स्वच्छता को बनाये रखने के लिए ग्राम पंचायतों के माध्यम, हाथ से चलाये जाने वाली कचड़ा कलेक्शन रिक्शा खरीदा जाना चाहिए था। चुंकि एजेंसी पंचायतों को बनाया गया है। किंतु जिला पंचायत के खरीदी पर फर्म को दबाव पूर्ण ढंग से ग्राम पंचायत केवल् दो रिक्शा का 1लाख् 12 हजार रुपये भुगतान कर रहा है। इसकी वास्तविक बाजार मूल्य बहुत ही कम बताई जा रही है। जनपद पंचायत पंडरिया में 144 ग्राम पंचायत है। जिसमें से 80 पंचायतों में खरीदी कर रिक्शा भेजा गया है, व 55 से अधिक पंचायतों में भुगतान होना बताया जा रहा है। निचले स्तर के अधिकारी कर्मचारी बयान देने से बच रहे हैँ। https://youtu.be/t_-GYwM9cn4 जनपद पंचायत पंडरिया के जनप्रतिनिधियों ने बताया की ग्राम पंचायत निविदा व कोटेशन नही बुलाया है, न कचड़ा कलेक्शन रिक्शा का खरीदी किया है, जिला पंचायत सी.ई.ओ. कबीरधाम के दबाव में पंचायत खाते से सरपंच सचिव फर्म को भुगतान कर रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य भावना बोहरा ने बताया की इस बात की जानकारी मीडिया के माध्यम से हो रही है। सभापति होने के नाते जानकारी लेकर मामला जनहित में उठाने की बात कही है। मतलब ये काम गुप्त रूप से हो रहा है। जो की और भी गंभीर बात है। जनपद उपाध्यक्ष तुलस कश्यप ने अनियमिता से किये गये खरीदी और गलत तरीके से कराये जा रहे, भुगतान के लिए सरपंच सचिव को निलंबन करने की धमकी दिये जाने की बात करते हुए इस कृत्य के लिए घोर निंदा करते हुए जांच की मांग किया है। जनपद सदस्य सभापति पंडरिया अश्वनी यदु ने भी कहा है, जो रिक्शा पंचायतों में आया है, जिला पंचायत के द्वारा भेजा गया है गलत है आगामी जनपद पंचायत की बैठक बात उठाने की बात कही। ऐसे में सरकार और प्रशासन को चाहिए उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई किया जावे।

Share:

Popular News