BREAKING

सांसद व कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ ने स्वागत किया।

Share:

रायपुर - प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री दीपक बैज का प्रदेश कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ की ओर से अध्यक्ष महेन्द्र कोचर ने अभिनन्दन किया । आज राजीव भवन कार्यालय में भेंटकर महेन्द्र कोचर व साथियों ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। महेन्द्र कोचर ने प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज को विकलांग सेवा प्रकोष्ठ की जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस द्वारा दिव्यांगों को जयपुर पैर, कृत्रिम हाथ,, श्रवण यन्त्र, वैशाखी, ट्रायसिकल वितरण करते हुए 50000 लोगों को लाभान्वित किया गया है। कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ द्वारा बच्चों के कटे फटे होंठों का निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाता है, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सुनील कालड़ा द्वारा बच्चों के चेहरे संवारने का कार्य किया जा रहा है। विगत 22 वर्षों से कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ कार्यरत है और आगे भी मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल व प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज के मार्गदर्शन में दिव्यांगों की सेवा में जुटा रहेगा।

Share:

Popular News