BREAKING

ग्राम अमलीडीह के गौठान परिसर में छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेलों का जिला समन्वयक मनीष शर्मा ने किया शुभारंभ।

Share:

कबीरधाम - 17जुलाई सोमवार को छत्तीसगढ़ के परम्परा पहली हरेली त्यौहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देशानुसार राजीव युवा मितान क्लब द्वारा ओलंपिक खेलों का राजीव युवा मितान क्लब के जिला समन्वयक मनीष शर्मा ने शुभारंभ सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर पुजा अर्चना कर गौ माता की पूजा अर्चना किया गया। राजीव युवा मितान क्लब जिला समन्वयक मनीष शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ी खेल को आगे बढ़ने के लिये मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का आयोजन किया गया, खेल मनुष्य को शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ बनाते हैं। नियमित रूप से कोई खेल खेलने से चित्त प्रसन्न रहता है, तथा शरीर स्वस्थ और फ्रुर्तीला रहता है खेलों में शारीरिक अंगों का ठीक तरह विकास होता है, मन में उल्लास और उत्साह रहने से मनुष्य को जीवन में प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। और उन्होंने ग्रामीणों को अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाएं हमारा जीवन का आधार वृक्ष है, जितना अधिक वृक्ष होगा उतना ही शुद्ध वातावरण होगा। उक्त कार्यक्रम में सरपंच पंचायत अध्यक्ष राजू पटेल, जनपद सीईओ चेतन पांडे, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संजय जायसवाल, महिला स्व सहायता समूह की महिलाये, ग्रामवासी एवं बच्चों के उपस्थित में संपन्न हुआ। ‌

Share:

Popular News