कबीरधाम - भारतीय डाक विभाग द्वारा मुख्य डाकघर कवर्धा, प्रथम तल आरटीओ परिसर कवर्धा में आधार नामांकन एवं अद्यतनीकरण सेवा संचालित किया जा रहा है। जहां प्रातः 10:00 बजे से साय 16:00 बजे तक नया आधार नामांकन, आधार कार्ड में अद्यतनीकरण का कार्य आम नागरिक द्वारा सुगमता से कराया जा सकता है। नवीन आधार नामांकन पूर्णतः निः शुल्क है, एवं आधार अद्यतनीकरण सेवा हेतु आधार प्राधिकरण द्वारा निर्धारित शुल्क के साथ बहुत ही सुलभ तरीके से अद्यतनीकरण का कार्य कराया जा सकता है। वर्तमान में विविध शासकीय योजनाओं के लाभ हेतु आधार कार्ड में अद्यतनीकरण कराया जाना आवश्यक है, अतः मुख्य डाकघर कवर्धा में पहुँचकर आम नागरिक इस सुविधा का लाभ आसानी से ले सकते हैं।