कवर्धा - उपभोक्ता जागरूकता एवं वास्तुओं के मानक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 22 जुलाई को हॉटल रॉयल सेलिब्रेशन में होगा।उपभोक्ता सुरक्षा एवं शिक्षा फाउंडेशन के जिला प्रवक्ता आशु चंद्रवंशी ने बताया कि उपभोक्ता सुरक्षा एवं शिक्षा फाउंडेशन कवर्धा इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नागरिकों में गुणवत्ता के लिए जागरूकता लाने के उद्देश्य और उपभोक्ताओं को सुरक्षित व सशक्त महसूस करने में सक्षम बनाना है, ताकि वे जानकारी के आधार पर विकल्पों का चयन कर सकें, उपभोक्ताओं के लिए उचित, न्यायसंगत और सुसंगत परिणाम सुनिश्चित करना है। साथ ही कार्यक्रम में खाद्य औषधि के मोबाइल वैन भी निरीक्षण के लिए रहेगी।आम उपभोक्ताओं व गुड़ संचालकों और विभिन्न व्यापारियों को जागरूक करने कबीरधाम जिले में आयोजित होने वाले इस कार्यशाला में भारतीय मानक ब्यूरो निदेशक सुमित कुमार,भारती मानक ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारी वैज्ञानिक प्रभु नाथ यादव,उपभोक्ता सुरक्षा एवं शिक्षा फाउंडेशन संरक्षक डॉ. धर्मराज ताम्रकार, उपभोक्ता सुरक्षा शिक्षा फाउंडेशन अध्यक्ष व खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण और भारतीय दूरसंचार विनायामक प्राधिकरण और अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग सदस्य डॉ नवीन श्रीवास्तव, मधु सिंह ठाकुर, उपभोक्ता सुरक्षा एवं शिक्षा फाउंडेशन का. प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र चंद्रवंशी, प्रदेश सचिव मयूरी सिंह, प्रदेश सदस्य मीनाक्षी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार चंद्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वराज ताम्रकार, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, जिला संरक्षक विकास सोनी, जिला कोषाध्यक्ष पुनीत चंद्रवंशी, जिला सलाहकार रमन सिंह ठाकुर, रुपेश चंद्रवंशी, पवन तिवारी सहित उपभोक्ता सुरक्षा एवं शिक्षा फाउंडेशन के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।