BREAKING

कोरबा भाजपा मंडल में में क्रमांक 192 की बैठक सम्पन्न, मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धी के बारे में दी गई जानकारी।

Share:

कोरबा - आज दिनांक 23 जुलाई दिन रविवार को भाजपा कोरबा नगर मंडल के वार्ड क्रमांक 11 के बूथ क्रमांक 192 पानी टंकी मोहल्ला में भारतीय जनता पार्टी बूथ समिति की अहम बैठक हुई एवं जिला सहपप्रभारी जी के साथ बूथ में जनसंपर्क किया गया। जिसमें लोगों को केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दिया गया, साथ में भूपेश सरकार की नाकामियों और वादाखिलाफी के बारे में याद दिलाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा कोरबा जिला सहप्रभारी आदरणीय गोपाल साहू, कोरबा मंडल नगर अध्यक्ष भाई परविंदर सिंह, महामंत्री योगेश मिश्रा, जिला मंत्री आदरणीय उमा भारती, श्राफ मंडल कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल जी, वार्ड क्रमांक 11 के संयोजक गिरीश नामदेव, सहसंयोजक जितेंद्र महाराज, सुखदेव सिंह संधू, बूथ अध्यक्ष चंदन तांती, एवं बूथ क्रमांक 192 के वरिष्ठ कार्यकर्ता दुर्गा स्वरूप महिला मोर्चा के कार्यकर्ता व युवाओं की टोली उपस्थित थे।

Share:

Popular News