रायपुर - स्व. रेखचन्द जी लुनिया की स्मृति में आशादेवी रेखचंद लुनिया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्रीनगर खमतराई रायपुर में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर एवं जरूरदमन्दों को निःशुल्क चश्मा विवरण एवं बी पी जाँच का आयोजन किया गया।
श्रीनगर खमतराई में 185 लोगो की निःशुल्क नेत्र जांच ए एस जी हॉस्पिटल की टीम द्वारा किया गया, इस शिविर में निःशुल्क नेत्र जांच के साथ बी पी जांच शुगर जांच भी की गई एवं जरूरदमन्दों को आवश्कतानुसार चश्मे का वितरण भी किया गया।
उक्त शिविर में प्रमुख रूप से पीयूष जैन, जुली ऐ एस जी नेत्र चिकित्सालय टीम में श्री शोभराम श्री, श्री योगेश देवांगन, श्री देवेश कुमार, गायत्री साहू आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।