BREAKING

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का समापन समारोह में कारेसरा (उड़िया) पहुंचे महेश चंद्रवंशी।

Share:

लोहारा (उड़िया):- छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य महेश चंद्रवंशी ने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लोहारा ब्लाक स्थित ग्राम पंचायत कारेसरा (उड़िया) में राजीव युवा मितान सदस्य द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का समापन समारोह में शामिल रहे। महोदय जी के आगमन पर ग्रामवासी एवं राजीव युवा मितान सदस्य द्वारा भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात सरस्वती पूजा अर्चना एवं राजकीय गीत "अरपा पैरी के धार" गाकर कार्यक्रम की शुरुवात किया। खेल में विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उन्हें उचित ईनाम दिया। अपनी उद्बोधन में छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेलजी के छत्तीसगढ़ स्वाभिभान एवं परंपरा को सहेजने में किए गए कार्यों को बताते हुए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही उपस्तिथ सभी लोगो का आमंत्रण हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में महेश चंद्रवंशी के साथ माननीय सतीश गहरवार (वरिष्ठ नेता), अजहर खान (पूर्व जिला महामंत्री), फिरंता धुर्वे (वरिष्ठ ग्रामीण), कृपाल पटेल, चंद्रकुमार वैष्णव, राम्हू दास मानिकपुरी (अध्यक्ष राजीव युवा मितान), भारत दास मानिकपुरी (सचिव राजीव युवा मितान), अजय दास मानिकपुरी, बबला साहू, मनोहर साहू, जवाहर लाल साहू, धनीराम साहू, अंता धुर्वे, अमर सिंह सेन ,चंद्र कुमार वैष्णव, कृपाललाल पटेल, सुरेंद्र साहू, श्याम दास मानिकपुरी, खिलावन दास मानिकपुरी,राजीव युवा मितान के सभी सदस्य, शाला विकास समिति अध्यक्ष , स्कूली बच्चे महिला एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Share:

Popular News