चेन्नई - पूज्य गुरुदेव अवंति तीर्थोद्धारक खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. की पावन निश्रा में बल्लारी नगर में नवनिर्मित श्री सीमंधार स्वामी जिनमंदिर एवं दादावाडी की अंजनशलाका प्रतिष्ठा आगामी फाल्गुन यदि 13 ता. 8 मार्च 2024 को संपन्न होगी। बल्लारी श्री संघ ने चेन्नई पूज्यश्री की सेवा में पहुँचकर प्रतिष्ठा की विनंती करते हुए मुहूर्त प्रदान करने का निवेदन किया। जिसे स्वीकार कर पूज्यश्री ने यह शुभ मुहूर्त्त प्रदान किया। इस मंदिर दादावाड़ी का निर्माण पूजनीया महत्तरा पद विभूषिता श्री चंपा श्रीजी म.सा. की शिष्या पूजनीया गणिनी प्रवरा श्री सूर्यप्रभाश्रीजी म. पूर्णप्रभाश्रीजी म. की पावन प्रेरणा से संपन्न हुआ है। पूज्यश्री ने मुहूर्त की घोषणा करते हुए मुहूर्त्त पत्र जैन श्री संघ बल्लारी के अध्यक्ष श्री उच्छबलालजी बागरेचा एवं सीमंधार स्वामी जैन मंदिर एवं श्री जिनकुशलसूरि जैन दादावाडी के अध्यक्ष श्री मीठालालजी बालड को सौंपा। मुहूर्त की घोषणा होने पर बल्लारी श्री संघ में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई।