पंडरिया - कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रणवीरपुर मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व जनपद पंचायत पंडरिया के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी के द्वारा आयोजित भरोसे के किसान सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस के सचिव व उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव के विश्वश्त सहयोगी श्री पंकज सिंह की माँ श्रीमती शांति सिंह को भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई। सम्मेलन के दरम्यान जैसे ही जानकारी मिली सभा समाप्ति के बाद शोक सभा हुई और उसमे टी.एस.सिंहदेव, मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री श्री अर्जुन तिवारी, विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर सहित उपस्थित हजारों कांग्रेस जनों ने शोकसभा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।