रायपुर - परम पूज्य नवकार् जपेश्वरी शुभंकरा श्री जी म. सा. की निश्रा में आज सौभाग्य तपस्वियों का कल्पवृक्ष पूर्ण हुआ, इसमें लगभग 50 तपस्वियों ने अपने कर्मो की निर्जरा की। 30 दिन की इस तपस्या में विधि विधान के साथ 1 दिन् तपस्या व 1 दिन की ब्यासना की 15-15 तपस्या रहती है। दादाबाड़ी में आज तपस्वियों का बहुमान ऋषभदेव ट्रस्ट मंडल एवं मनोहरमय चतुर्मास समिति के द्वारा किया गया है।