चेन्नई - महानगर में वेपेरी क्षेत्र में श्री मुनिसुव्रत जिनकुशल जैन ट्रस्ट वेपेरी चेन्नई के तत्वावधान में नवनिर्मित श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिन मंदिर एवं श्री जिनकुशलसूरि दादावाडी की अंजनशलाका प्रतिष्ठा ता. 8 दिसम्बर 2023 को संपन्न होगी। पूज्य गुरुदेव अवंति तीर्थोद्धारक गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. से विनंती करने पर ता. 30 जुलाई 2023 रविवार को पूज्यश्री ने शुभ मुहूर्त्त प्रदान किया। मुहूर्त्त उद्घोषणा का लाभ श्रीमती मोहिनीदेवी समरथमलजी रांका परिवार ने लिया। उन्होंने मुहूर्त्त की घोषणा की। सकल श्री संघ में इस घोषणा से परम हर्ष व्याप्त हो गया मुहूर्त्त उद्घोषणा के साथ ही आज जाजम का शुभ मुहूर्त हुआ। जाजम का लाभ श्रीमती मोहिनीदेवी समरथमलजी रांका परिवार ने लिया। मंत्रोच्चारणों के साथ जाजम बिछाई गई। श्रीसंघ के मेहताजी बनने का लाभ श्री अर्जुनराजजी लक्ष्मीराजजी बच्छावत परिवार ने लिया। जिन मंदिर के मूलनायक श्री मुनिसुव्रत स्वामी की प्रतिमा व दादावाडी के मूलनायक दादा गुरुदेव श्री जिनकुशलसूरि की प्रतिमा को भराने का लाभ गोल- उम्मेदाबाद निवासी परम गुरु भक्त श्रीमती मोहिनीदेवी समरथमलजी रांका परिवार ने लिया। पार्श्वनाथ परमात्मा को भराने का लाभ श्री मिश्रीलालजी सुखलालजी बैद, श्री मल्लीनाथ का लाभ श्री सोहनराजजी अजितराजजी लूणावत, सीमंधर स्वामी का लाभ श्रीमती तारादेवी उत्तमचंदजी श्रीश्रीमाल, गौतमस्वामी का लाभ श्रीमती वलमीदेवी मांगीलालजी रांका, श्री जिनदत्तसूरि का लाभ श्री कन्हैयालालजी सुभाषचंदजी रांका, मणिधारी जिनचन्द्रसूरि का लाभ श्री सागरमलजी पुखराजजी कोठारी, जिनचन्द्रसूरि का लाभ श्री नेमीचंदजी राजेशकुमारजी कटारिया, जिनेश्वरसूरि का लाभ श्रीमती उगमकंवर रतनचंदजी बोथरा, नाकोडा भैरव का लाभ श्री लक्ष्मीमलजी गौतमचंदजी कोठारी, घंटाकर्ण महावीर का लाभ श्री पारसमलजी किशोरकुमारजी कांठेड, पद्मावती देवी का लाभ श्री ललितकुमारजी निहालकुमारजी ललवानी, अंबिकादेवी का लाभ श्री टीकमचंदजी मनीषजी बोथरा, गोरा भैरव का लाभ श्रीमती भंवरीबाई चंदनमलजी बंदामुथा, काला भैरव का लाभ गुप्त नाम से एक साधर्मिक भाई ने लिया। साथ ही फलोदी निवासी श्री धनराजजी कोचर परिवार की ओर से समस्त जिनप्रतिमाओं एवं दादा गुरुदेव की प्रतिमाओं की चांदी की आगी का संपूर्ण लाभ लेने की घोषणा की गई। सकल श्री संघ ने सबके भावों की भूरि भूरि अनुमोदना की।