भाटापारा - विश्व बंदिनीय, राष्ट्रसंत, महान तपस्वी संत, मुनि श्री 108 चिन्मय सागर जी महाराज, जंगल वाले बाबा की जन्म जयंती आज 6 अगस्त दिन रविवार को श्री आदिनाथ नवग्रह पंच बाल्याती दिगंबर जैन मंदिर भाटापारा में धूमधाम से मनाई जा रही है। प्रातः काल श्री जी के मंगल अभिषेक के बाद जंगल वाले बाबा के चरणों का चरण अभिषेक एवं जंगल वाले बाबा की पूजन धूमधाम से संपन्न जाएगी, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक मोदी ने बताया महाराज श्री की पूजन में अष्ट द्रव्य की थाल से, चरणों का पंचामृत अभिषेक संपन्न होगा। दोपहर 1:00 अस्पताल में मरीजों को फल वितरण का कार्यक्रम रखा गया है, शाम के 4:00 बजे रेलवे स्टेशन टिकट काउंटर के पास सभी का प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया हैं,/रात्रि 8:00 बजे मंदिर जी में जंगल वाले बाबा की महाआरती संपन्न होगी। उक्त कार्यक्रम में मंदिर के संरक्षक नवीन गदिया, प्रकाश मोदी, संदीप सनत कुमार जैन, संजय शील चंद जैन, आलोक मोदी,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। सभी से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की गई है। अभिषेक मोदी