BREAKING

इक्तिसा जाप का मंगल कलश, अखंड ज्योत, व दादागुरुदेव की मूर्ति स्थापना विधान भक्ति भाव से चमत्कारी जैन दादाबाड़ी में संपन्न। 

Share:

रायपुर- श्री गुरुदेव दयाल को मन के ध्यान लगाए अष्ठ सिद्धि नव निधि मिले मनवांछित फल पाए के संगीतमय भजन के साथ भैरव सोसाइटी स्थित श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर एवम दादाबाड़ी में 21 दिवसीय इक्तिसा जाप के मंगलमय स्थापना महोत्सव सम्पन्न हुआ। जिसमें आज सैकड़ों भक्तो ने गुरु चरणों में अपनी भावांजली अर्पित करते हुए दादा गुरुदेव से समाज व देश में सुख शांति, समृद्धि के लिए अरदास कि, उपरोक्त जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद एवम महासचिव महेन्द्र कोचर ने देते हुए बताया की सर्वप्रथम विधिकारक श्री विमल गोलछा ने नवकार मंत्र का पाठ, गुरु इक्तिसा का सामूहिक गायन से कार्यक्रम को प्रारंभ किया, सर्वप्रथम मंगल कलश की स्थापना का विधान दादा गुरुदेव कि छतरी की 3 फेरी लाभार्थी परिवार वर्तिका वर्धमान वैभव चोपड़ा परिवार ने देकर पूर्ण विधि विधान, मंत्र उच्चारण के साथ कलश को चांदी के सिक्के, अक्षत पूजा सुपारी, से भरकर स्थापना का विधान पूर्ण किया। इसी परिवार द्वारा ही दादा गुरुदेव की मूर्ति की अष्ठप्रकारी पूजा करके छतरी की 3 प्रदक्षिणा देते हुए मार्बल के सुंदर कलापूर्ण मंदिर में मूर्ति की स्थापना पुण्याह्म पुण्याह्र प्रियंताम प्रियंताम के मंत्रो से की गई, अखंड ज्योत को लाभार्थी परिवार अनमोल दर्श कुमार जैन परिवार ने पूर्ण विधि विधान से प्रज्वलित कर स्थापित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरला एवम, ममता जैन, वर्धमान परिवार, ममता बरमट, अनमोल जैन आदि उपस्थित अब। आज रात्रि 8 बजे से 21 दिवसीय इक्तिसा जाप का प्रारंभ हो हुआ सभी भक्तजन गुरु कृपा प्राप्त करने प्रतिदिन इक्तिसा जाप में भाग लेंगे।

Share:

Popular News