BREAKING

दादाबाड़ी में 21 दिवसीय इकतीसा शुरू, दादा गुरुदेव की प्रतिमा हुई स्थापित।

Share:

रायपुर – एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी में नवकार जपेश्वरी साध्वी शुभंकरा श्रीजी म.सा. की पावन निश्रा में 21 दिवसीय दादागुरूदेव इकतीसा 7 अगस्त, सोमवार से प्रारंभ हो गई है। इकतीसा 27 अगस्त तक प्रतिदिन रात्रि 8.15 से 9.15 बजे तक चलेगी। इकतीसा के संयोजक श्री नरेश बुरड़, सह-संयोजक श्री अमित मूणोत और आयोजक श्री एसपीजी ग्रुप, रायपुर है। मनोहरमय चातुर्मास समिति के अध्यक्ष श्री सुशील कोचर एवं महासचिव श्री नवीन भंसाली ने बताया कि विधि-विधान से गुरूदेव की प्रतिमा को विराजमान किया गया। इकतीसा के दौरान हर दिन 6 ड्रॉ निकाले जाएंगे। अनुष्ठान में भाग लेने श्री नरेश बुरड़, अमित मूणोत, मुकेश निम्माणी और अनिल दुग्गड से संपर्क किया जा सकता है। श्री नवकार दरबार का हुआ आगाज। एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी में 27वें श्री नवकार दरबार का भव्य आगाज हो चुका है। मनोहरमय चातुर्मास 2023 की श्रृंखला में नवकार जपेश्वरी परमपूज्य शुभंकरा श्रीजी म.सा. की पावन निश्रा में सोमवार को परमात्मा का 18 अभिषेक एवं श्री नवकार दरबार में प्रभु पार्श्वनाथ की स्थापना और अट्ठारह अभिषेक हुआ। साथ ही रविवार से 68 दिवसीय नवकार जाप प्रारंभ होगा।

Share:

Popular News