रायपुर - गौतम निधि फाउंडेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन बीते दिनों टैगोर नगर के श्री लालगंगा पटवा भवन में संपन्न हुआ। उपाध्याय प्रवर प्रवीण ऋषि जी महाराज साहब की पावन निश्रा में हुए इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलावा राजस्थान और महाराष्ट्र से भी तकरीबन 200 से ज्यादा प्रतिनिधि जुटे थे। इस दौरान गौतम लब्धि फाउंडेशन और गौतम विकास फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इनमें ज्यादातर राजस्थान और महाराष्ट्र के सदस्य हैं। रायपुर के लिए गर्व का विषय यह है कि गौतम लब्धि फाउंडेशन में छत्तीसगढ़ श्रमण संघ के अध्यक्ष कमल पटवा को राष्ट्रीय मार्गदर्शक चुना गया है। उन्हें छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वहीं गौतम विकास फाउंडेशन में ललित पटवा ट्रस्टी चुने गए हैं। बता दें कि गौतम लब्धि फाउंडेशन का काम घर-घर में कलश स्थापित करवाकर समाजहित में दान इकट्ठा करना है। जबकि, गौतम विकास फाउंडेशन अस्पताल निर्माण समेत सेवा-सहायता के काम करेगा।
गौतम लब्धि फाउंडेशन में सुनील नाहर राष्ट्रीय निमंत्रक, सतीश सुराणा, अनिल नाहर, किरण बोरा, नयन भंडारी राष्ट्रीय मार्गदर्शक, जोधपुर के सुनील संचेती राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजेंद्र मुनोत राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, महावीर नाहर राष्ट्रीय आपत्ति प्रमुख, नितिन संकलेचा राष्ट्रीय महामंत्री, संतोष ललवाणी महाराष्ट्र प्रमुख, अजय शाह महाराष्ट्र महामंत्री, पवन भंडारी पुणे सेंट्रल कमेटी अध्यक्ष और सेजल कटारिया पुणे सेंट्रल महिला अध्यक्ष चुनी गईं हैं।