रायपुर, 8 अगस्त 2023 - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर के प्रवास के दौरान संसदीय सचिव श्री रेखचन्द जैन के घर कर संसदीय सचिव श्री जैन और उनके परिजनों से मुलाकात कर कुछ दिन पूर्व संसदीय सचिव श्री रेखचन्द जैन के छोटे भाई श्री संतोष बुरड़ के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। https://youtu.be/xlAOLZMYJB4 इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव, पारिवारिक सदस्य गौतम चंद, रमेश, अनिल, अमन, जिनेश, विवेक जैन उपस्थित थे।