August 10, 2023


आज भाजपा ने वनांचल क्षेत्र कुई कुकदुर के ग्रामों में लाभार्थी कार्यक्रम आयोजित किया।

पंडरिया - जिला भाजपा संगठन जिला कबीरधाम के आह्वान पर पंडरिया विधनसभा के कुई कुकदुर मंडल अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर कुई कुकदुर मंडल प्रभारी होने के नाते आज पहली बार कुई कुकदुर मंडल के ग्राम पोलमी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम के तहत पोलमी में नव मतदाताओं को अभिनंदन पत्र देकर हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के विकास कार्यों को विस्तार से बताया गया और उसके बाद ग्राम भेडागढ़ एवम ग्राम पोलमी में लाभार्थी सम्मेलन कार्यक्रम में सभी लाभार्थियों का बैठक कर केंद्र सरकार (मोदी जी) के द्वारा किए गए विकास कार्यों को विस्तार से बताया गया। जिसमें सभी ग्रामवासी (लाभार्थी) शामिल हुए इसी तारतम्य में ग्राम आगरपानी भाजपा बुथ अध्यक्ष ग्राम बोहील भाजपा बुथ अध्यक्ष के घर जाकर मुलाकात किए और भारतीय जनता पार्टी संगठन के बारे में सभी कार्यक्रताओं के साथ बैठकर विस्तार से बातचीत किया गया और आगामी बैठक का रूपरेखा तैयार किया गया। इस पूरे वनांचल प्रवास के दौरान कुई कुकदुर मंडल प्रभारी रितेश सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल महामंत्री संतोष श्रीवास, भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री राकेश पंडराम (पुटपुटा) कुई कुकदुर अनुसूचित जनजाति मंडल अध्यक्ष भाग सिंग मरावी, पोलमी बुथ अध्यक्ष परसादी राम मरावी, भेड़ागढ़ बुथ अध्यक्ष नकुल सिंग नरेश, पुटपुटा बुथ अध्यक्ष संतोष मानबाई, दीपक श्याम पंचराम, पढ़वाल रामगोपाल बघेल, गजपति मरावी, पुन्नू राम धनीराम एवम अन्य लाभर्थी और कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch