बिलासपुर - श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ समाज के द्वारा परम पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व 2023 का शुभारंभ रविवार को हो रहा। पर्व 13 अगस्त से 20 अगस्त तक तारबाहर स्थित चोपड़ा भवन में संपन्न होगा। सुबह-शाम सामायिक, प्रतिक्रमण, विशेष पूजा अर्चना रात्रि में भक्ति संपन्न होंगे।
जैन समाज के अध्यक्ष जैनेंद्र डाकलिया ने बताया कि पर्युषण महापर्व के पहले दिन सुबह नेहरू नगर विमल चोपड़ा के निवास से भगवान जी को लेकर चोपड़ा भवन पहुंचेंगे। जहां पर पूजन वेशभूषा धारण कर कई तरह के पाठ से शुद्धि का कार्य किया है। विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान जी को स्थापित की जायेगी। पश्चात पक्षाल पूजा, प्रार्थना आरंभ हुई। सामूहिक जाप, दादा गुरुदेव इकतीसा का पाठ एवं अंत में विशेष आरती होगी। इसके पश्चात समाज की श्रीमती शोभा मेहता एवं श्रीमती पुष्पा श्रीश्रीमाल द्वारा कल्प सूत्र का वाचन किया जाएगा।
रात्रि में धार्मिक संगीत संध्या संपन्न होगी। जिसमें समाज के छोटे बच्चों से लेकर सभी भक्ति में शामिल होंगे। आज से जैन समाज में हरी सब्जी, जमीकंद का त्याग, सूर्यास्त पूर्व भोजन का त्याग रहेगा। इस अवसर पर छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक तप, तपस्या, आराधना में लीन रहेंगे, कई तरह के उपवास एवं त्याग का पालन किया जाएगा।
श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ द्वारा समाज के वरिष्ठजनों के उपस्थिति में उक्त आयोजन को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा।