BREAKING

1008 अट्ठाई कर रायपुर में रचेंगे नया इतिहास, इनमें 15 कुष्ठ पीड़ित भी।

Share:

रायपुर - इस चातुर्मास राजधानी में तपस्याओं की झड़ी लगी हुई है। साधक-साधिकाएं नित्य कठिन तपस्याएं कर रहे हैं, ताकि कर्मों की गति का क्षय कर आत्मा की मुक्ति का मार्ग बना सकें। इसी कड़ी में आनंद चातुर्मास समिति ने 16 से 18 अगस्त तक हुकम्स ललित महल में 3 दिवसीय अट्ठाई महोत्सव ललित महल मे आयोजन किया है। इसमें 1008 श्रावक-श्राविकाएं साथ मिलकर इस महानुष्ठान को पूरा करेंगे। खास बात यह है कि इसमें करीब 15 कुष्ठ रोगी साधक-साधिकाएं भी हिस्सा लेंगे जो प्रदेश समेत देश के अलग-अलग राज्यों से रायपुर में जुट रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक अशोक पटवा और रायपुर श्रमण संघ के अध्यक्ष ललित पटवा ने बताया कि तीन दिवसीय महामहोत्सव के तहत पहले दिन आनंद चालीसा- प्रवचन होंगे। 17 को आयंबिल दिवस एवं गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया है। 18 को भव्य पारणा के साथ महामहोत्सव का समापन होगा। तीन दिवसीय महामहोत्सव के लाभार्थी राजेश मूणत परिवार, जीसी जैन परिवार और हुकमचंद जी पटवा परिवार हैं।

Share:

Popular News