BREAKING

एक साथ होगी 1008 अट्ठाई, 16 से 18 तक चलेगा आनंद जन्मोत्सव

Share:

रायपुर - श्रमण संघ के अध्यक्ष ललित पटवा ने बताया कि इस चातुर्मास रायपुर में इतिहास रचा जाएगा। राष्ट्रसंत आचार्य आनंदऋषि मासा के 124वें जन्मोत्सव अट्ठाई महोत्सव के 15वें वर्ष के उपलक्ष्य में आचार्य प्रवीण ऋषि के सानिध्य में ललित महल सरीखेड़ी में 16 से 18 अगस्त तक आनंद जन्मोत्सव का आयोजन होगा। इस दौरान पहली बार एक साथ 1008 अट्ठाई होगी। 16 अगस्त को आनंद चालीसा, प्रवचन होगा। प्रातः 7-8 बजे नवकारसी, 8.30 बजे आनंद चालीसा, 9 बजे से प्रवचन, दोपहर 12-1 बजे गौतम प्रसादी, 2 बजे तपस्वी चौवीसी, शाम 5-6 बजे चौविहार, रात्रि 8-9 बजे आनंद गाथा और रात्रि 9 बजे से भक्ति। 17 अगस्त को आयम्बिल दिवस व गुणानुवाद सभा का आयोजन होगा। प्रातः 7-8 बजे नवकारसी, 8.30 बजे आनंद चालीसा, 9 बजे से गुणानुवाद सभा व 1008 अट्ठाई पचरक्खाण, दोपहर 12-1 बजे गौतम प्रसादी, शाम 5-6 बजे चौविहार, रात्रि 8-9 बजे आनंद गाथा और रात्रि 9 बजे से भक्ति। 18 को परायण महोत्सव मनाया जाएगा। प्रातः 8.30-9.30 बजे पारणा, 9.30 से 10.30 प्रवचन, 12-1 बजे गौतम प्रसादी, दोपहर 2 बजे विहार। कार्यक्रम के संयोजक अशोक पटवा ने बताया कि इस महोत्सव के लाभार्थी श्री राजेश जी मूणत परिवार, श्री जी सी जैन परिवार व श्री हुकमचंद पटवा परिवार हैं।

Share:

Popular News