BREAKING

वर्धमान गुरुकुल के विद्यार्थियों की गरिमामय प्रस्तुति के साथ गुरुकुल स्कूल, आरोग्यम् एवं पुलिस चौकी नगपुरा में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

Share:

नगपुरा (दुर्ग) - आज श्री उवसग्गहरं पार्श्वतीर्थ परिसर में श्री जैन शिक्षण अकादमी द्वारा संचालित वर्धमान गुरुकुल नगपुरा में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ‌ स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ मनाया गया। सर्वप्रथम गुरुकुल प्रांगण में आरोग्यम् के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गुरुकुल के सचिव,प्राचार्य, आचार्य-आचार्या, आरोग्यम् के साधक गण एवं विद्यार्थियों की समृद्ध उपस्थिति में ध्वजारोहण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

तत्पश्चात घोष दल की अगुवानी के साथ गुरुकुल प्रांगण से विद्यार्थियों का दल पुलिस चौकी नगपुरा में ध्वजारोहण हेतु प्रस्थान किया। सम्पूर्ण परिसर विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा गीत एवं देशभक्ति नारों से गुंज उठा।

पुलिस चौकी नगपुरा में चौकी प्रभारी मोरध्वज देशमुख के मार्गदर्शन में ध्वजारोहण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

पुलिस चौकी में ध्वजारोहण पश्चात् नारा, अमर शहीदों की जयघोष के साथ ही आरोग्यधाम परिसर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। ध्वजारोहण के कार्यक्रम के पश्चात् आरोग्यधाम परिसर के सांस्कृतिक मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ आरोग्यम् के सी.एम.ओ. डा. दानेश्वर टंडन, आर.एम.ओ. डा.पूजा भेसले, गुरुकुल के प्राचार्य गणेशराम देशमुख, वरिष्ठ आचार्य देवकुमार साहू ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच पर उपस्थित अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। आकांक्षा साहू एवं साथी कक्षा 12 वीं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। भूमिका देशमुख कक्षा 8 वीं ने देशभक्ति कविता प्रस्तुत किया। टोपेश पारकर कक्षा 8 वीं एवं गंधर्वी यादव कक्षा 8 वीं, देवेन्द्र साहू कक्षा 11 वीं ने सुंदर भाषण की प्रस्तुति दी। प्रियांश सोनी कक्षा 8 वीं, लेमिन साहू कक्षा 6 वीं, मोक्ष शर्मा कक्षा 7 वीं , निकिता साहू कक्षा 10 वीं, ने सुंदर ओज पूर्ण ढंग से देशभक्ति कविता प्रस्तुत किये। दामिनी साहू कक्षा 11 वीं, चारूमित्रा एवं साथी कक्षा 10 वीं, आकांक्षा सोनी एवं साथी कक्षा 11 वीं, रिया एवं साथी कक्षा 9 वीं, एकता एवं साथी कक्षा 10 वीं, रंजीता साहू एवंं साथी कक्षा 12 वीं, प्रांजली सिन्हा एवं साथी कक्षा 7 वीं, चंद्रेश कोशे एवं साथी कक्षा 8 वीं, हर्षित यादव कक्षा 10 वीं एवं चांदनी देशमुख एवं साथी कक्षा 11 वीं ने सुंदर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये। गुरुकुल के सचिव संतोष यादव ने अपने उद्बोधन में सभी विद्यार्थियों को कहा कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व मनाते समय ही नहीं बल्कि हमें अपने दैनिक जीवन में भी राष्ट्रीय भावना को जागृत करने वाले प्रतिदिन देशभक्ति गीतों को जीवन में आत्मसात करना चाहिए जिससे हृदय में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय भावना बनी रहे और हमें देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करते रहे। रामप्रसाद बिस्मिल की गजल "सरफरोशी की तमन्ना" एवं मेरा रंग दे बसंती चोला गीत से विद्यार्थियों को परिचय कराया !! गुरुकुल के प्राचार्य गणेशराम देशमुख ने आभार व्यक्त किया। गुरुकुल के आचार्य विजय सेठ ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

Share:

Popular News