BREAKING

तपोमय स्वतंत्रता दिवस समारोह - समणी वृंद

Share:

रायपुर - भारत की स्वतंत्रता उपलक्ष्य में 77 वें स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण समारोह का आयोजन दिनांक 15/08/2023 को रायपुर स्थित तेरापंथ अमोलक भवन में प्रवासरत आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या समणी निर्देशिका डॉ. ज्योतिप्रज्ञा जी, समणी डॉ. मानसप्रज्ञा जी के सान्निध्य में किया गया। समारोह की विशेषता यह रही कि दो बालिकाओं के तपस्या का अभिनंदन भी तप प्रत्याखान द्वारा तपस्या मय वातावरण में संपन्न हुआ।

तपस्वी सुश्री धृति दुगड़ - 8 व सुश्री तान्या बरमेचा ने - 9 की तपस्या का प्रत्याखान किया। उपस्थित समाजजनों के साथ समणी वृंद ने तपस्वीयों के मनोबल को सराहते हुए उच्च भाव हेतु साधुवाद दिया। परिजनों ने तपस्वीयों को शुभकामनाओं व सुश्री मानन्या डागा ने नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से शुभकामनाएं दी।

Share:

Popular News