BREAKING

जैन समाज इस वर्ष 3 दिन संवत्सरी पर व्यवसाय बंद रखेगा।

Share:

रायपुर - जैन धर्म का सबसे महत्वपूर्ण और बड़ा पर्व पर्युषण महापर्व इस वर्ष अधिक मास के चलते 20 - 21 अगस्त एव 19 सितम्बर के दिन संवत्सरी के अवसर पर अपना व्यवसाय बंद रखेंगे। 16 अगस्त को महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति द्वारा दादाबाडी में आहूत की गई थी, जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया, कि सकल जैन समाज इन तीन दिन अपना व्यवसाय बंद रखेंगे, वो भी एच्छिक रहेगा तथा ये तीनों ही दिन प्रशासन से बूचड़खाने बंद रखने का पत्र भी प्रेषित किया गया है। बैठक मे विशेष रूप से विजय कांकरिया, संतोष खतोंड़, नीतेश शाह, चंदेश शाह, धर्मेंद्र कोठारी, दीपक जोशी, नीलेश शाह, हीरेन वोहरा, विजय गंगवाल, सुशील कोचर एवं मनोज कोठारी की उपस्थिति में निर्णय लिया गया। संवत्सरी पर्व पर व्यवसाय बंद की जानकारी महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के मनोज जी कोठारी ने दी।

Share:

Popular News