रायपुर - परम पूज्य नवकार जपेश्वरी साध्वी शुभंकरा श्रीजी आदि ठाणा 4 के पावन निश्रा में पर्युषण पर्व के पंचम दिवस पर प्रभु महावीर का भव्य जन्मोत्सव मनाया गया। श्री ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट और मनोहरमय चातुर्मास 2023 के पदाधिकारियों समेत सकल जैन समाज की इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में सहपरिवार उपस्थिति अत्यंत उत्साहजनक रही। मंदिर ट्रस्ट और समिति के पदाधिकारियों ने इस गौरवशाली परंपरा में सहभागी होने के लिए सबका अभिनंदन किया। भगवान के जन्म प्रसंग पर सभी ने भगवान महावीर स्वामी की जय-जयकार के साथ खुशियां मनाई।
महास्वप्नों को इन परिवारों ने बधाया -
मनोहरमय चातुर्मास समिति के अध्यक्ष सुशील कोचर और महासचिव नवीन भंसाली ने बताया कि महास्वप्नों को बधाने वाले लाभार्थी परिवार है-
हाथी- श्री जसराज जी, मदना बाई, तिलोकचंद, अशोक कुमार बरड़िया परिवार (अनोपचंद - तिलोकचंद ज्वेलर्स)
माला- श्री प्रेमचंद, महेंद्र कुमार, प्रशांत लुनिया परिवार।
वृषभ- श्रीमति पानीबाई, आस्करण परिवार।
माला- देवीचंद, विमलादेवी पारख परिवार।
केसरी सिंह- स्व. गौतमचंद, निलेश कुमार बोथरा परिवार।
माला- शुभंकरण, निखिल गोलछा परिवार।
लक्ष्मी- श्री पारसमल, सुपारसचंद, महावीर, कमल गोलछा परिवार।
माला - हीरचंद, सुनील कुमार चोपड़ा परिवार।
पुष्प माला- अमरचंद, सरलादेवी, उज्जवल झाबक परिवार।
माला - राजकुमार, चंदनबाला, हिमांशु लालवानी परिवार, राजनांदगांव।
चंद्रमा- अनोपचंद, स्वरूप, विजय छाजेड़ परिवार।
माला- जेवतराज, कमलादेवी, तिलोक, नरेंद्र पारख परिवार।
सूरज - पुष्पादेवी, सम्पतलाल पारख परिवार।
माला - पानीबाई, प्रेमलाल लालवानी परिवार, राजनांदगांव।
ध्वजा- नेमीचंद, टिकमचंद, कांतिलाल बुरड़ परिवार।
माला- शंकरलाल, नरेश, जितेंद्र, सूरजमल कोचर परिवार।
कुंभ कलश- चंद्रीदेवी कांकरिया परिवार (सुमीत ग्रुप)
माला- तनसुखलाल, सुभाष कोठारी परिवार।
पद्म सरोवर- पृथ्वीराज, पंकज तालेड़ा परिवार।
माला- शिखरचंद, विकास गोलछा परिवार, राजनांदगांव।
क्षीर समुद्र - सम्पत बाई, मोतीलाल दुग्गड़ परिवार।
माला- छगनलाल, महावीर कुमार चोपड़ा परिवार।
देव विमान- कैलाशचंद, अजय पारख परिवार।
माला- रतनदेवी, सोहनलाल भंसाली परिवार।
रत्नों की राशि- राजेश कुमार, सुरेश कुमार बरमट परिवार।
माला- बसंत, अशोक, वैभव सेठिया परिवार।
निर्धूमन अग्नि- देवीचंद, विमलादेवी पारख परिवार।
माला- जेठमल, मिश्रीलाल, कांतिलाल दुग्गड़ परिवार, गीदम।
कल्पवृक्ष- भीखमचंद, राजेश कुमार दुग्गड़ परिवार दुर्ग।
पालना- सुशीला देवी, राजेश मुणोत परिवार एवं कमल, ललित पटवा परिवार।
थाली- कमल कुमार, सुनील कुमार, अभय भंसाली परिवार।
धर्मनाथ भगवान की आंगी- गुलाबचंद चोपड़ा परिवार, टैगोर नगर।