BREAKING

नागपंचमी के शुभ अवसर पर शासकीय स्कुल केशलीगोडान में नागदेव की पूजा एवं कुश्ती का हुआ आयोजन।

Share:

पंडरिया - नागपंचमी के शुभ अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला केशलीगोडान में नागदेव की पूजा एवं कुश्ती का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम नाग देवता का पूजा आरती किया है, तत्पश्चात कुश्ती का आयोजन किया है। जिसमें प्रथम स्थान देवसिंह, द्वितीय भागवत व तृतीय रोशन रहे। प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानपाठक विजय चंदेल ने कुश्ती के महत्व को बताते हुए कहा की बरसात के समय सर्प, बिच्छू के काटने पर झाड़ फूंक के चक्कर में न रहकर हॉस्पिटल पहुंचकर इलाज कराने की सलाह दिए। इस अवसर पर शिक्षक शेख लतीफ खान, रामायण प्रसाद ओग्रे उपस्थित रहे।

Share:

Popular News