BREAKING

"कृषि विभाग द्वारा लक्ष्मी कृषि सेवा केंद्र, समनापुर को किया गया सील”

Share:

कबीरधाम - कृषि विभाग द्वारा उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में बोडला विकासखंड के क्षेत्रीय निरीक्षको द्वारा विकासखंड में निरंतर खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रय केन्द्रों का जाँच किया जा रहा तो। जाँच के दौरान विकासखंड बोडला के ग्राम समनापुर स्थित लक्ष्मी कृषि सेवा केंद्र का औचक जाँच में बिना लायसेंस के कीटनाशको का भण्डारण एवं विक्रय किया जाना पाया गया। उक्त सम्बन्धी अनियमितता पाए जाने के कारण कीटनाशी नियम 1971 के नियम 10 के उल्लंघन करने पर लक्ष्मी कृषि सेवा केंद्र, समनापुर को भंडारित कीटनाशको के विक्रय पर प्रतिबन्ध करते हुए कृषि केंद्र को तत्काल प्रभाव से सील करने की करवाई की गयी। कारवाई के दौरान कीटनाशक निरीक्षक श्री विरेन्द्र यादव, श्री पंकज दिल्लीवर एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित थे।

Share:

Popular News