रायपुर - एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी में प्रतिष्ठा के बाद प्रथम दादागुरूदेव इकतीसा महोत्सव मनाया जा रहा है। दादाबाड़ी में 7 अगस्त से 27 अगस्त तक 21 दिवसीय दादा गुरूदेव इकतीसा का आयोजन किया गया है। इकतीसा के अंतिम तीन दिनों में निमत्ते त्रिदिवसीय भक्ति महोत्सव का कार्यक्रम रखा गया है, जो 25 अगस्त से शुरू हो चुका है और 27 अगस्त तक चलेगा। https://youtu.be/HNb7kyzZChU?si=ely79G0E9m4q5KB6 एसपीजी परिवार के संयोजक नरेश बुरड़, सह-संयोजक अमित मूणोत, अनिल दुग्गड़, मुकेश निम्माणी और सुशील कोचर ने बताया कि भक्ति महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को रायपुर में पहली बार सूरत के प्रसिद्ध संगीतकार श्री महावीर देसाई ने अपनी संगीतमयी भजनों की प्रस्तुति दी। दादाबाड़ी प्रांगण में पधारे सभी श्रावक-श्राविकाएं भक्तिमय होकर भजन गाते हुए झुमने लगे। महोत्सव के भव्य आयोजन के सभी में एक अलग की उत्साह रहा और बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति रही। महोत्सव के तृतीय दिन, रविवार को राजिम मंडल और मणिधारी मंडल द्वारा दादा गुरुदेव पूजन विधि की जाएगी।