रायपुर - राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जिले के 3216 किसानों का पोर्टल में हुई त्रुटि का सत्यापन एवं संशोधन कार्य पूर्ण कर भुगतान कर दिया गया है। इस संबंध में उप संचालक कृषि ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजनांतर्गत शासन द्वारा 21 मई 2023 को जिले के 1 लाख 11 हजार 373 किसानो को 79 करोड़ 65 लाख 47 हजार रूपये प्रथम किस्त के रूप में जारी किया था। इसके अतंर्गत जिले के 3216 किसानो का भूमि एवं बैक खाता में त्रुटि पाये जाने के कारण किसान पोर्टल में इन त्रुटियों का निराकरण राजस्व एवं कृषि विभाग के मैदानी अमलों द्वारा किया गया। किसान पोर्टल में सत्यापन एवं संशोधन के पश्चात् शासन की मंशानुसार इन किसानो को कृषि आदान सहायता राशि प्रदाय कर दिया गया है। उप संचालक कृषि जिला-कबीरधाम (छ.ग.)