रायपुर 29-08-2023 - ममता जी चोपड़ा धर्मसहायिका मानकचंद चोपड़ा (मुंगेली) हाल मुकाम रायपुर, जिनका आज 109 उपवास की तपस्या जारी है। आपका जन्म भंवरलालजी शांतिदेवी गुलेच्छा, रायपुर निवासी के यहाँ हुआ, आप शुरु से ही धर्म तपस्या से जुड़ी रही, आपका विवाह मुंगेली निवासी धर्मप्रेमी स्व. कन्हैयालालजी चोपड़ा के पुत्र मानक चंदजी चोपड़ा से हुआ। परिवार मे 1 बेटा प्रभात चोपड़ा, बहु दीपिका चोपड़ा, व 2 बेटियाँ किरण व नेहा है। 54 वर्षीया ममता जी का ये पहला उपवास नही है, पहले भी इन्होने 8 उपवास रायपुर में, 17 उपवास रायपुर में, 21 उपवास मुंगेली में, 31 उपवास मुंगेली में, 33 उपवास रायपुर में, 72 उपवास रायपुर में, 65 उपवास टाटानगर में, 54 उपवास मालपुरा में, व 109 उपवास गतिमान रायपुर में साथ ही सिद्धी तप, उपध्यान तप, अक्षय निधि तप, विजय कसाये, श्रेणिक तप किये है। 109 दिन के उपवास के बाद भी आपकी आगे उपवास की भावना बनी हुई है। हमारी जानकारी के अनुसार आपकी तपस्या सबसे आगे है, हम आपके तप की बारम्बार अनुमोदना करते है।