BREAKING

दिगम्बर जैन बड़े मंदिर मे रक्षा बंधन पर्व पर श्री श्रेयांसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 30 अगस्त को मनाया जायेगा।

Share:

रायपुर - श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़े मंदिर मालवीय रोड मे कल 30 अगस्त बुधवार वीर निर्वाण संवत २५४९ श्रावण शुक्ल चतुर्दशी को रक्षाबंधन महापर्व के अवसर पर ग्यारवे तीर्थंकर श्री श्रेयांश नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया जायेगा, ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष संजय जैन नायक एवं सचिव राजेश रज्जन जैन ने बताया की कल रक्षाबंधन महापर्व के साथ साथ जैनधर्म के ग्यारवे तीर्थंकर श्री श्रेयांशनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस भी है, इस अवसर पर कल 30 अगस्त को प्रातः 7.30 बजे श्री आदिनाथ जीनालाय के समक्ष श्री श्रेयांश नाथ भगवान का अभिषेक शांतिधारा 8.30 बजे से देव शास्त्र गुरु पूजन, रक्षाबंधन पूजन एवं श्रेयांसनाथ भगवान का पूजन निर्वाण कांड पाठ तत्पश्चात 9.30 बजे निर्वाण लाडू चढ़ाया जायेगा। सूचनादाता संजय जैन नायक अध्यक्ष राजेश रज्जन जैन सचिव श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट, मालवीय रोड, रायपुर

Share:

Popular News