रायपुर - रक्षाबंधन महापर्व के अवसर पर आज 30 अगस्त बुधवार वीर निर्वाण संवत २५४९ श्रावण शुक्ल चतुर्दशी पूर्णिमा को ग्यारवे तीर्थंकर श्री श्रेयांशनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूम धाम सें मनाया गया।
ट्रस्ट कमेटी के उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू एवं सचिव राजेश रज्जन जैन ने बताया की आज जैन धर्म के ग्यारवे तीर्थंकर श्री श्रेयांशनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस भी है। इस अवसर पर आज प्रातः 7.30 बजे सें श्री आदिनाथ जीनालाय के समक्ष श्री श्रेयांश नाथ भगवान का अभिषेक सभी ने किया साथ ही आज की शांतिधारा करने का सौभाग्य महेन्द्र कुमार सनत कुमार जैन चूड़ी वाला परिवार को प्राप्त हुआ।
तत्पश्चात श्री देव शास्त्र गुरुपूजन, रक्षाबंधन पूजन एवं श्रेयांस नाथ भगवान का पूजन निर्वाण कांड पाठ कर महाअर्घ निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। आज के निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य पियूष गीता जैन एवं ममता जैन गणेशराम नगर को प्राप्त हुआ।
आज के कार्यक्रम मे विशेष रूप सें राजेश रज्जन जैन सचिव, श्रेयश जैन बालू उपाध्यक्ष, लोकेश जैन कोषाध्यक्ष, महेंद्र जैन, राकेश जैन, बंटी जैन, प्रणीत जैन, समित जैन, अक्षत जैन एवं बड़ी संख्या मे महिलाये उपस्थित थी।
राजधानी के डी. डी. नगर स्थित वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर मे भी आज श्रेयांश नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक एवं रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। मंदिर के अध्यक्ष यशवंत जैन ने बताया की आज मंदिर मे श्रेयांशनाथ भगवान की पूजन अभिषेक शांति धारा की गयी। तत्पश्चात रक्षाबंधन विधान मे आज कुल 700 अर्घ चढ़ाये गए आज की शांति धारा करने का सौभाग्य श्री अमरचंद यशवंत किशोर महेंद्र प्रथम जैन को प्राप्त हुआ एवं निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य मानमल जी विनीत बड़जात्या प्रकाश जी शोभा जैन सौरभ सुमन जैन धरम चंद जी पंकज जी विकास जी पहाड़िया भागलपुर वालों को प्राप्त हुआ।
सूचनादाता
राजेश रज्जन जैन सचिव
श्रेयश जैन बालू उपाध्यक्ष
श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट, मालवीय रोड, रायपुर