भाटापारा - आज दिनांक 30/8/2023 बुधवार भाटापारा श्री संघ द्वारा सरल मना पूज्य गुरूवर्या श्री सुभद्रा श्री जी म.सा. का 70वाँ जन्मोत्सव दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बालिका एवं बहु मंडल द्वारा नृत्यनाटिका के द्वारा म.सा के ग्रहस्त जीवन से साध्वी जीवन तक का परिचय बहुत ही सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किया गया।
म.सा के सांसारिक परिवारजन आज राजनांदगांव, रायपुर , पंडरिया से जन्मोत्सव दिवस मनाने भाटापारा श्री संघ के साथ सम्मिलित हुए।
भाटापारा श्री संघ के वरिष्ठ श्रावक श्री गुलाबचंद राजेन्द्र गोलछा परिवार द्वारा म.सा के जन्मोत्सव दिवस पर विशेष उपहार देकर अभिनंदन किया गया। मंदिर में समस्त कार्यक्रम के पश्चात पूज्या गुरूवर्या के जन्मदिवस पर खरतरगच्छ युवा परिषद भाटापारा द्वारा टेहका ग्राम कामधेनु गौशाला में गुड़ वं रोटी गायों को खिला कर जीवदया का कार्य किया गया।
समस्त कार्यक्रम की जानकारी चातुर्मास समिति के अध्यक्ष राजेंन्द्र गोलछा द्वारा दी गई।
