BREAKING

अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार जैन नगपुरा तीर्थ में दर्शनार्थ पधारे।

Share:

दुर्ग (नगपुरा) - श्री उवसग्गहरं पार्श्वतीर्थ में आज माननीय न्यायाधीश श्री नरेन्द्र कुमार जैन अध्यक्ष अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग नई दिल्ली (केबिनेट मंत्री दर्जा) तीर्थ पति के दर्शनार्थ श्री उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ पधारें। तीर्थपति के दर्शन वंदन पश्चात तीर्थ मे चातुर्मासार्थ विराजित प पू साध्वी श्री मुक्तिप्रिया श्री जी म सा से मांगलिक ग्रहण किये। तीर्थ प्रबंधन की ओर से मैनेजिंग ट्रस्टी श्री पुखराज दुगड़, ट्रस्टी भीखमचंद कोठारी, मूलचंद जैन, सुरेश बागमार, पुखराज मुणोत्त ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर प्रकाश बाकलीवाल, मलय जैन, राजेश जैन सहित पारस टी.वी. चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री प्रकाश मोदी उपस्थित थे।

Share:

Popular News