कैवल्यधाम (कुम्हारी) - माननीय न्यायाधीश, अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार जी जैन का शनिवार को श्री कैवल्यधाम तीर्थ पर आगमन हुआ। श्री जैन का मुख्य द्वार पर आत्मीय स्वागत श्री कैवल्यधाम जैन श्वेताम्बर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री धरमचंद जी लूनिया, उपाध्यक्ष श्री पारसचंद जी झाबक, महामंत्री श्री सुपारसचंद जी गोलेछा व पधारें शासकीय अधिकारियों ने किया।
श्री नरेन्द्र जैन जी सपरिवार तीर्थाधिपति श्री आदिनाथ भगवान के दर्शन, पूजन, वंदन कर भोज पश्चात कैवल्यधाम के कार्यालय पधारें, जहां उनका कुंमकुंम, अक्षत, पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर बहुमान किया गया। इसके पूर्व श्री जैन जी ने श्री देवचंद उपकरण पेढ़ी में भी अवलोकन किया।
श्री कैवल्यधाम जैन श्वेताम्बर ट्रस्ट को अपनी शुभकामनाएं ""अतिथि बुक "" में अंकित करते हुए तीर्थ परिसर से प्रभावित अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरोकर व्यक्त किया।