रायपुर - नेशनल कमीशन फॉर माइनॉरिटी एजुकेशन इंस्टीट्यशन्स (एनसीएमईआई) के राष्ट्रीय चेयरमैन न्यायमूर्ति श्री नरेंद्र कुमार जैन आज सुबह 9.30 बजे एमजी रोड स्थित श्री धर्मनाथ जिनालय परमात्मा के दर्शन के लिए पहुंचे थे।दर्शन के बाद उन्होंने साध्वी शुभंकरा श्रीजी के दर्शन वंदन कर उनसे धर्म चर्चा की।
धर्म चर्चा के बाद श्री ऋषभदेव ट्रस्ट मंडल ने श्री जैन का स्वागत एवं बहुमान किया। ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष श्री विजय जी कांकरिया ने कहा कि बड़े हर्ष का विषय है कि श्री जैन ने अपना कीमती समय निकालकर हम सभी को अपना मार्गदर्शन दिया। उन्होंने धर्म चर्चा के माध्यम से ट्रस्ट को एक नई दिशा दिखाई है। हम उनकी अनुमोदना करते है कि उन्होंने हमें अपना कीमती समय दिया और हमें उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला।