BREAKING

जैन श्री संघ महासमुंद के तत्वाधान में योगशिविर का आयोजन।

Share:

महासमुंद - परम पूज्या संवरबोधि श्री जी मसा आदि ठाना 3 की पावन निश्रा में जैन समाज द्वारा दो दिवसीय योगशिविर का आयोजन डा.भीमराव अंबेडकर मांगलिक भवन में किया गया। इस शिविर में जयपुर से पधारे योगगुरु श्री ढांकाराम जी ने दोनो दिन प्रात: लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का तरीका बताते हुवे कुछ महत्वपूर्ण योगासन कराया। उन्होंने बताया की किस तरीके से ऑक्सीजन का अधिक से अधिक सेवन लाभदायी होता है। योगगुरु ढांकाराम जी ने बैठने और उठने के तरीके को भी बड़ी सूक्ष्मता से समझाया। संगीत में झूमते हुवे सभी ने दोनो दिन इस शिविर के माध्यम से अपने तन और मन को खुश रखने का गुर प्राप्त किया। पहले दिन दोपहर को वल्लभ भवन में योग के माध्यम से चिकित्सा कार्यक्रम में उन्होंने बताया की बड़े से बड़ा रोग भी योग के माध्यम से दूर किया जा सकता है। उन्होंने योग के साथ साथ संतुलित आहार का महत्व भी बताया। विभिन्न प्रकार के रोग जैसे कमर दर्द, घुटने का दर्द, सर्वाइकल, माइग्रेन, आंखों की रोशनी आदि विभिन्न तकलीफों के इलाज के लिए अनेक योगासन की जानकारी प्रदान की। योगगुरु श्री ढाकाराम ने भलेशर स्थित गौशाला जाकर गौशाला प्रमुखों को सफल संचालन के लिए बधाई दी। शिविर के प्रथम दिन रात्रि 7.30 से 9.00 बजे तक ओंकार ओशो ध्यान का आयोजन किया गया था। शिविर के दूसरे दिन वल्लभ भवन में योगाचार्य श्री ढाकाराम जी ने मोटिवेशन और कैरियर कंसल्टेशन का कार्यक्रम संपन्न किया। जैन श्री संघ के सचिव सीए रितेश गोलछा ने बताया की श्री ढाकाराम जी का जयपुर में आठ सेंटर है, जहां प्रतिदिन अनेक लोग विभिन्न रोग समस्याएं लेकर आते है, और गुरुजी के इलाज से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करते हैं। इनके अलावा शिविर में जयपुर से पधारे "वीर संकल्प संस्थान" के संस्थापक श्री अशोक जी जैन ने श्री संघ को बताया की उनकी संस्था परम पूज्या सज्जन श्री जी मसा की प्रेरणा से जयपुर में HIV एवम कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए लगातार काम कर रही है। पिछले साल संस्था ने आंख के कैंसर से पीड़ित 5 बच्चों का निःशुल्क सफल ऑपरेशन करवाया है। यदि छत्तीसगढ़ में ऐसे बच्चे की जानकारी मिलती है तो उसका भी इलाज उनकी संस्था द्वारा निःशुल्क कराया जाएगा। इस शिविर में जैन समाज के ट्रस्टी राजेश लूनिया, प्रदीप झाबक, जितेंद्र बैद और रितेश गोलछा सहित सभी समाज के अनेक लोग मौजूद थे। इस शिविर को सफल बनाने में तिलक साव, रौनक कोठारी, हेमंत झाबक, सुशील बोथरा, ललितांग गोलछा, संकल्प पारख, दर्शन झाबक, वैभव झाबक, गोपी बरडिया, मोहित इसरानी, नारायण सिंघ गुरुदत्ता सहित अनेक लोगों का योगदान रहा। उक्त जानकारी जैन श्री संघ के सचिव सीए रितेश गोलछा ने प्रदान की है।

Share:

Popular News