BREAKING

भाटापारा श्रीसंघ ने किया तपस्वीयों का सम्मान।

Share:

भाटापारा - छत्तीसगढ़ शिरोमणि महत्तरा पद विभूषिता प पु मनोहर श्री जी म सा की विदुषी शिष्या सरलमना, ममतामई प पु श्री सुभद्रा श्री जी म सा आदि ठाना 3 के दर्शन वन्दन के लिए आज दिनांक 03/09/23 दिन रविवार को भाटापारा की धर्म धरा पर स्मृति शेष पुष्पाबाई गोलछा की स्मृति में श्री गौतमचन्द जी उत्तमचन्द जी अखिलेश जी गोलछा परिवार रायपुर पधारे। श्रीमती वर्तिका चोपड़ा की अठाई के उपलक्ष्य में वर्तिका चोपड़ा वर्धमान चोपड़ा, वैभव चोपड़ा परिवार मुंगेली रायपुर द्वारा लगभग 40 लोगो के साथ पधारे। 114 उपवास की उग्र तपस्वी बहन श्रीमती ममता चोपड़ा रायपुर से भाटापारा नगर पहुची, जहां श्रीसंघ द्वारा बड़े हर्षोउल्लास के साथ श्रीमती ममताजी चोपड़ा का स्वागत अभिनंदन किया गया, आप श्री के साथ आपके धर्म सहायक श्री माणकजी चोपड़ा द्वारा आपकी तपस्या में आपका सहयोग 114 एकासना करके दिया जा रहा है, जो आगे भी गतिमान रहेगा, साथ ही धमतरी से सुश्रावक श्री विनीत पारख का भी आज 22 उपवास मासखमन की और गतिमान है, आप श्री का भी भाटापारा श्रीसंघ द्वारा सम्मान किया गया।

भाटापारा श्रीसंघ सभी तपस्वियों को अपने बीच पाकर आज बहुत ही गौरवान्वित था, सभी जानकारी भाटापारा जैन श्री संघ के अध्यक्ष श्री राजकुमार जी चोपड़ा द्वारा दी गई।

Share:

Popular News