रायपुर - आचार्य भगवन विद्यासागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से "वतन की उड़ान" प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण करने का सौभाग्य छत्तीसगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज एवं चंद्रगिरी ट्रस्ट, प्रतिभा स्थली के माध्यम से संपन्न होने जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू ऑडिटोरियम जेल रोड रायपुर में संपन्न होगा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के दानवीर भामाशाह श्री हनुमान प्रसाद विनोद जी बडजात्या, श्री नरेंद्र कुमार जी गुरु कृपा परिवार, श्री प्रदीप कुमार जी जैन दैनिक विश्व परिवार, श्री मनीष जी जैन मंडला, श्री संजय जी जैन सतना, श्री प्रकाश आलोक अभिषेक मोदी भाटापारा के द्वारा सहयोग राशि प्राप्त हुई है।
जो भी महानुभाव इस पुण्य कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग राशि देना चाहता हो तो कृपया प्रदीप जी जैन विश्व परिवार से संपर्क कर लेवे। सभी दानदाता बन्धुओं का उल्लेख कर धन्यवाद किया जाएगा।
प्रकाश मोदी
प्रदेश अध्यक्ष - छत्तीसगढ़
