BREAKING

Share:

कबीरधाम - जिला मुख्यालय कवर्धा स्थित सिग्नल चौक में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्मित कराए गए व्यवसायिक कॉम्पलेक्सों की नीलामी की जा रही है। जिसके लिए लिए निलामी की तिथि तथा निलामी की प्रक्रिया तय कर दी गई है। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा के नवनियुक्त अध्यक्ष होरी राम साहू ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कवर्धा सिग्नल चौक के पास निर्मित कांग्रेस भवन में 19 नग दुकान की नीलामी 08 सितम्बर को सुबह 11 बजे से प्रथम तल में रखी गई है।

इस नीलामी में शामिल होने के लिए इच्छुक व्यक्ति 5 एवं 6 सितम्बर को अपना आवेदन अमानत राशि के साथ जमाकर रसीद प्राप्त कर सकते हैं। अमानत राशि जमा करने के लिए अमानत राशि जयदेव अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। उन्होने बताया कि नीलामी की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती गई है, इच्छुक व्यक्ति नीलामी प्रक्रिया व शर्तो की अधिक जानकारी जिला कांग्रेस से प्राप्त कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनो में नगर के सिग्रल चौक में कांग्रेस भवन का निर्माण के साथ 19 नग व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण गुणवत्ता के साथ कराया गया है जिसकी अब नीलामी 8 सितम्बर को की जाएगी।

साहू ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया की अधिक जानकारी और नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए ऋषि शर्मा अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष कवर्धा मो. 8770900070 नीलकंठ साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी कवर्धा मो. 9685463770, मोहित माहेश्वरी शहर अध्यक्ष कवर्धा मो. 975250000, कलीम खान मनरेगा सदस्य मो. 9893373370, राजू तिवारी प्रवक्ता कांग्रेस मो. 9993601955, विजय पाण्डेय मो. 7400510000, अशोक सिंह पार्षद नगर पालिका कवर्धा 8349085555 तथा रत्नेश लूनिया मो1 9425241021 से संपर्क किया जा सकता है। साहू ने लोगों व व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में दुकान की नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने का आव्हान किया है।

 

Share:

Popular News