बीजापुर - बस्तर संभाग के अंतिम छोर बीजापुर के मुलासर चौक गोडवाना भवन में आयोजित किसान संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में हमारे बीच उपस्थित रहे, किसान कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव, एवं प्रदेश प्रमुख महासचिव भगवती मिरज, सुकमा जिला अध्यक्ष श्रीमती उषा गुप्ता एवं कांकेर जिला अध्यक्ष प्रह्लाद सिन्हा साथ में जिला सरचंक योगेश सोनकर कांकेर जिला सचिव वीरेंद्र कांकेर जिसमे आज सभी अतिथि को फूल माला एवम चंदन लगाकर कार्यक्रम स्थल तक लेकर आए एवं जिला बीजापुर के ब्लॉक अध्यक्ष सहित जिला पदाधिकारी के साथ साथ वेलेंटियर, सुपरवाइजर के उपस्थिति में कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। जिसमे आज 5 सितंबर को सिक्छक दिवस के शुभ अवसर पर मां भारती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया साथ डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जय घोष के साथ साथ जय जवान जय किसान के नारे के साथ आज के कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
आज के कार्यक्रम के अतिथि लोग अपने परिचय के साथ उद्बोधन दिया गया जिसमें किसान कल्याण संघ जिला सुकमा जिला अध्यक्ष श्रीमती उषा गुप्ता जी एवं जिला अध्यक्ष प्रह्लाद सिन्हा जी अपने परिचय के साथ बात रखे एवम् किसान कल्याण संघ के प्रदेश प्रमुख महासचिव भगवती मिरज जी विस्तार से जानकारी दिया किसान कल्याण संघ के 15उद्देश्य सहित संगठन के बारे में अवगत कराया एवम् सभी को 5उद्देश्य के लिए राज्य सरकार से मांग पर जानकारी दिया जिसमे प्रमुख मांग की छत्तीसगढ़ में बिजली मुक्त मिलना चाहिए किसानों को पेंशन 3हजार मिलना चाहिए किसानों का रजिस्ट्री निशुल्क होना चाहिए साथ में किसान के बच्चों को आर्छन मिलना चाहिए इस सारी बातों को गंभीरता पूर्वक लेकर मांग किया जा रहा है जिसमें आप सभी की सहमति एवम् सहयोग प्रदान जरूरी है इस प्रकार से अपनी बात रखी इसके पश्चात किसान कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव जी ने अपने उद्बोधन में किसान सर्वे संबधित जानकारी दिया साथ में बीजापुर जिले में आगामी संग्रहण केन्द्र खोला जाएगा जिसमें इमली, चार, महुआ समेत जितना भी फसल होता है उसको किसान कल्याण संघ खरीदी कर अच्छे दामों में बेचकर किसानों एवम् मजदूरों की आय को बढ़ाने की काम करेंगे प्रत्येक युवा साथी को अन्य व्यवसाय के लिए चर्चा किया गया एवं आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित किसान भाई बहन एवं किसान कल्याण संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमे 22की कार्यकारणी सदस्य सहित प्रदेश पदाधिकारी का दायित्व गुड्डू एवम् प्रगति जी को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मनोनित कर नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया आज के इस कार्यक्रम में शामिल हुए किसान भाई बहन एवं पदाधिकारी वेलेंटियर,, सुपरवाइजर का अभिवादन जिला अध्यक्ष बलराम कश्यप जी के द्वारा समापन की घोषणा किया गया।