BREAKING

गुरु आनंद तीर्थ - आध्यात्म की गंगा का उद्गम स्थल

Share:

रायपुर - तीर्थंकर प्रभु की असीम कृपा और 20वीं सदी के युग पुरुष आचार्य भगवंत पूज्य श्री आनंद ऋषि जी महाराज साहब के आशीर्वाद से, पूज्य गुरुदेव श्री प्रवीण ऋषि जी म.सा. की आंखों से देखा हुआ, भव्य जैन तीर्थ का एक सुनहरा सपना, जो साकार होने के मार्ग पर अग्रसर है।

क्या है यह अद्भुत तीर्थ ? कहां बन रहा है यह तीर्थ? इस तीर्थ में क्या अलग है? ये प्रश्न और आपकी अनेकों जिज्ञासाओं का समाधान पाने के लिए, आमंत्रण है रायपुर के सभी प्रमुख सम्माननीयजनों को। गुरु आनंद तीर्थ से परिचय कराने के लिए परम पूज्य गुरुदेव श्री प्रवीण ऋषि जी म. सा. के सानिथ्य में गुरु आनंद फाउंडेशन के संचालको के साथ रविवार दिनांक 10 सितंबर को दोपहर 3:00 बजे लाल गंगा पटवा भवन में आयोजित मीटिंग में आप सभी जरूर पधारे।

Share:

Popular News