BREAKING

गुजराती समाज ने ठोका ताल, रायपुर उत्तर विधानसभा से की टिकट की मांग।

Share:

रायपुर - गुजराती समाज ने विज्ञप्ति जारी करते हुवे बताया कि उनका समाज बीजेपी के सिद्धांतो व कार्यशैली से प्रभावित रहा है। छतीसगढ़ की राजधानी रायपुर में "श्री छत्तीसगढ़ का सकल गुजराती समाज" प्रदेश के विभिन्न 26 गुजराती घटकों का संगठित सामाजिक संगठन है, जो छत्तीसगढ़ प्रदेश में गुजरातियों को एक सूत्र में बांधने के लिए सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। हमारे विभिन्न आयोजनों का उद्देश्य गुजरात की सांस्कृतिक विरासत को छत्तीसगढ़ में सजीव रखना है। गुजराती समाज अपनी व्यापारिक दृष्टि से अपनी अलग पहचान बनाए हुए है साथ ही सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में अपने कार्यों से अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराता आया है। भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली सिद्धांतो एवं कार्यों प्रभावित हो कर सकल गुजराती समाज हमेशा भारतीय जनता पार्टी का समर्थन अपने मताधिकार से करता आया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सकल गुजराती समाज के लगभग 45000 सदस्य निवासरत है, जिसमें विशेष रूप से रायपुर शहर की उत्तर विधानसभा क्षेत्र में गुजराती समाज की बाहुलता है। अतः इस बार के विधानसभा चुनावों में राजनीतिक क्षेत्र में भी समाज की उपस्थिति दर्ज करने बाबत् आपसे रायपुर के उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से रायपुर के किसी भी सक्रिय पार्टी कार्यकर्ता को विधान सभा की उम्मीदवारी देकर रायपुर को भी गुजराती समाज से प्रतिनिधित्व देने का निवेदन सकल गुजराती समाज के रायपुर में बसने वाले 45000 सदस्य आपसे करते हैं। गुजराती समाज के सदस्य को को उम्मीदवार के रूप में प्रतिनिधित्व देने से बीजेपी पार्टी को भी चुनाव सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होगी, हम सकल गुजराती समाज भी इस कार्य में आपकी पार्टी के साथ जुड़कर बीजेपी को जिताने में अपना पूर्ण योगदान देंगे। आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि सकल गुजराती समाज की भावनाओं को स्वीकार करते हुवे हमारी इस छोटी सी माँग को अवश्य स्वीकार करेंगे।  

Share:

Popular News