BREAKING

श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़े मंदिर मे आज श्री जी का मज्जन किया।

Share:

रायपुर - श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़े मंदिर मालवीय रोड आज मे पर्वाधिराज दसलक्षण पर्युषण महापर्व के पूर्व सभी श्री जी का मज्जन समाज के धर्मप्रेमी बंधुओ द्वारा किया गया। ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष श्री संजय जैन नायक ने बताया की दसलक्षण पर्युषण महापर्व के पूर्व मंदिर की सभी जिन प्रतिमा, यँत्र जी, आसान, बेदी, छत्र, चवर, भामण्डल आदि का मज्जन समाज के धर्म प्रेमी बंधुओ द्वारा किया गया। साथ ही उन्होंने बताया की 19 सितम्बर सें 28 सितम्बर तक पर्युषण पर्व के अवसर पर पूरे दस दिनों में बाहर से आए साधर्मी व्यापारी बंधु, छात्र छात्राएं एवं स्थानीय लोग उनके लिए शुद्ध सात्विक भोजन की व्यवस्था भी बड़े मंदिर मे रखी गई है, जिसका लाभ वो ले सकते है। सूचनादाता संजय जैन नायक अध्यक्ष राजेश रज्जन जैन सचिव श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट, मालवीय रोड, रायपुर

Share:

Popular News