BREAKING

नवकार दरबार मंडल के सदस्य पहुंचे भाटापारा, गुरूवर्या श्री के दर्शन वन्दन कर लिया लाभ।

Share:

भाटापारा - छत्तीसगढ़ शिरोमणि महत्तरा पद विभूषिता प पु मनोहर श्री जी म सा की विदुषी शिष्या सरलमना, ममतामई प पु श्री सुभद्रा श्री जी म सा आदि ठाना 3 के दर्शन वन्दन के लिए आज दिनांक 12/09/23 दिन मंगलवार को भाटापारा की धर्मनगरी पर नवकार दरबार मंडल अपने सदस्यों के साथ प्रातः 8:00 बजे पहुच कर गुरूवर्या श्री के दर्शन वन्दन कर लाभ लिया जिसमे राजनांदगांव, रायपुर, दाढ़ी, पंडरिया, बिलासपुर एवं धमतरी से श्री विनय पारख, जयचन्द डाकलिया, अभिवन डाकलिया बिलासपुर/पंडरिया, पारसचन्द जी पारख दाढ़ी, ख़ूबचन्द जी पारख रायपुर, मनोज जी लुनिया धमतरी, सुभाष जी कोठारी रायपुर वालो ने पधार कर धर्म आराधना की। भाटापारा संघ सभी नवकार दरबार सदस्यो को अपने बीच पाकर बहुत ही गौरवान्वित था। समस्त नवकार दरबार ग्रुप के सदस्यों का भाटापारा श्रीसंघ द्वारा श्री फल देकर बहुमान किया गया। सभी जानकारी भाटापारा जैन श्री संघ के अध्यक्ष श्री राजकुमार जी चोपड़ा एवम चातुर्मास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र जी गोलछा द्वारा दी गई।

Share:

Popular News