BREAKING

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सुबह से ही शहर के विभिन्न स्थानों पर किया जनसंपर्क।

Share:

दंतेश्वरी मंदिर चौक, सीरासार चौक एवं दलपत सागर में मार्निंग वॉक करने आए लोगों से मुलाकात कर जाना हालचाल। गणेश चतुर्थी के अवसर पर विभिन्न स्थानों से मूर्ति बेचने आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना एवं दूर करने का आह्वान दिया। दलपत सागर में योग कर रहे लोगों के साथ योग किया एवं चर्चा की। विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन को अपने बीच पाकर लोगों ने कहा विधायक हो तो ऐसा जिनकी सादगी आज भी पहले की तरह है। जगदलपुर - इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की जगदलपुर मेरा घर है यहां की हर परेशानी मेरी व्यक्तिगत परेशानी है उन्होंने कहा की शहर में मार्निंग वॉक करने के लिए कोई भी उचित स्थान नहीं था हमारी सरकार आने के बाद दलपत सागर, इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम एवं शहीद पार्क में मार्निंग वॉक के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है जहां लोग मार्निंग वॉक के साथ योगा भी कर रहे हैं दलपत सागर में अभी प्रथम चरण का ही कार्य हुआ है आगामी दिनों में कार्य पूर्ण होने पर और भी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ उनके सहयोगी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

Share:

Popular News