September 20, 2023


विधायक जैन ने 44.80 लाख के सात कार्यों का भूमिपूजन - लोकार्पण किया।

जगदलपुर - मंगलवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने 44 लाख 80 हजार रुपये के सात कार्यों का भूमिपूजन- लोकार्पण किया। दोपहर बाद श्री जैन अपने सहयोगियों के साथ आसना, कालीपुर, बालिकोंटा व परपा पंचायत पहुंचे थे। आसना के छेपड़ागुड़ापारा में 12 लाख 32 हजार रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क का भूमिपूजन किया। आसना के छेपड़ागुड़ा में भगवान गणेश की प्रतिमा की पूजा कर विधायक जैन ने शीश नवाया वहीं कालीपुर, बालिकोंटा की देवगुडियों में पूजा पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ हुए। स्थानीय देवी- देवताओं का जयकारा लगाया गया। छेपड़ागुड़ा में प्रगति युवा मंच के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। यहां के बाद कालीपुर पहुंचे विधायक श्री जैन ने पहले स्थानीय मातागुड़ी में पूजा- अर्चना की। तत्पश्चात तीन विकास कार्यों - हलबा समाज भवन निर्माण, हिंगलाजिन मातागुड़ी तथा माता मंदिर के पास बोरिंग खनन कार्य का भूमिपूजन किया। इन तीन कार्य के लिए 16.33 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। कालीपुर के बाद ग्राम पंचायत बालिकोंटा व परपा में भी भूमिपूजन- लोकार्पण किया। बालिकोंटा में हिंगलाजिन मातागुड़ी के लिए भूमिपूजन किया गया। इसी प्रकार परपा में गदबा समाज के भवन का लोकार्पण करने के साथ सीसी सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। https://youtu.be/B4VZQP4tzs4?si=fdFhexRE9tSBOLwD मुख्यमंत्री का खूब लगाया जयकारा। आसना, कालीपुर, बालिकोंटा व परपा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जयकारा खूब लगाया गया। किसान, आदिवासी, युवाओं- बेरोजगारों आदि के हित में कांग्रेस सरकार के मुखिया द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जमकर प्रशंसा विधायक जैन व अन्य लोगों ने की। कार्यक्रम स्थलों पर भूपेश है तो भरोसा है का नारा भी गूंजा। लोगों ने कांग्रेस की सरकार फिर से बनाने का संकल्प भी लिया। हेमलता की सफलता दोहराने की विधायक ने दी प्रेरणा। इस साल आसना की बेटी हेमलता पिता रनु कश्यप का चयन एमबीबीएस में हुआ है। छेपड़ागुड़ा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक जैन ने अन्य बेटियों को भी हेमलता की सफलता दोहराने की प्रेरणा दी। उन्होने वन अधिकार पट्टा हासिल करने वन समिति की बैठक कर समस्त औपचरिकता पूर्ण करने के बारे में भी बताया। प्रगति युवा मंच की सभी मांगों को पूर्ण करने आश्वस्त करते कहा कि वे झूठी घोषणाएं कभी नहीं करते हैं, जो भी कहते हैं उसे हर हाल में पूरा करते हैं। विधायक रेखचंद जैन के साथ नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, राजस्व सभापति राजेश राय, पार्षद सुखराम नाग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौरनाथ नाग, आसना सरपंच प्रवीर देहारी, उप सरपंच रामनाथ कश्यप, वरिष्ठ कांग्रेसी महेंद्रनाथ जोशी, हलबा समाज प्रमुख मानसराम राणा, हेमंत कश्यप, शैलेंद्र जोशी, कर्ण देव कश्यप, कालीपुर सरपंच खगेश्वर भोयर, चंदन पुजारी, उपसरपंच जय सिंग, राजेन्द्र पटेल, बालिकोंटा सरपंच फूलमति कश्यप, परपा सरपंच सोनादेई नाग, रोहित नाग, उप सरपंच रैगो, कोटवार नीलाम्बर, नीलम, सिरहा चुम्मन, ग्राम पटेल गोपाल बघेल, लखन, अनंत, युवा मितान क्लब अध्यक्ष त्रिनाथ, सचिव गौतम, सेवती, सुनीता सोढ़ी, दीपक, मनोज, जयसिंग, कुशाल चंद नागे, सुकेंद नायक, स्वाती ठाकुर, रयमति बघेल, सावित्री कश्यप, दशमी ठाकुर, अनिल गडमेचा, जयसिंग गोयल, थबिर ठाकुर, मोती राम ध्रुव, प्रेम सिंह ठाकुर, ललिता ठाकुर, नेहा, रानू राना, दीपिका ठाकुर, राजेश, ईश्वर, चंदन, रोहित, राजेश राणा, गौरव जोशी, पंच बालिकोंटा लघनी कश्यप, तुलावती भारती, भगवती कश्यप, दलो गोयल, रूपधर बघेल पुजारी पवन बघेल, पटेल वरुण कश्यप, धनमती बघेल, घासीराम बघेल, मुन्ना कश्यप, रूपधर, जयराम, शंकर, कला सुंदर, विक्रम, सुमनी, आयती, धनमती आदि सैकड़ों ग्रामीण कार्यक्रमों के दौरान चारों पंचायतों में मौजूद थे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch