धूले - महाराष्ट्र प्रान्त के सुप्रसिद्ध नगर धुले में श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ परिवार की स्थापना की गई। श्री प्रेमचंदजी नाहर का मार्गदर्शन रहा। कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। श्री विनोदजी मिश्रीलालजी भंसाली अध्यक्ष, श्री अजित भाई शाह उपाध्यक्ष, श्री सुनीलजी घेवरचंदजी भंसाली मंत्री, श्री सुरेन्द्रजी विजयलालजी मसाली मंत्री, श्री मनोजजी रमेशचंद्रजी बडेर व श्री प्रकाशजी शिवलालजी शाह को खजांची पद पर नियुक्त किया गया। सभी ने गच्छ को मजबूत करने का संकल्प लिया। पूज्य गुरुदेव गच्छाधिपति आचार्यश्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. का मंगल आशीर्वाद मिला। साथ ही खरतरगच्छ महिला परिषद्-केएमपी का भी गठन किया गया। खरतरगच्छ युवा परिषद् केयुप का विस्तार किया गया।