चेन्नई - पूज्य गुरुदेव प्रज्ञापुरुष आचार्य प्रवर श्री जिनकान्तिसागरसूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य रत्न पूज्य गुरुदेव अवंति तीर्थोद्धारक युगदिवाकर खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. की पावन निश्रा में सेलम खरतरगच्छ श्री संघ की बैठक में जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ श्री संघ सेलम की स्थापना की गई। सर्वसम्मति से श्री सुमेरमलजी तातेड को अध्यक्ष, श्री प्रकाशचंदजी डोसी को उपाध्यक्ष, श्री अशोककुमारजी बुरड को मंत्री, श्री राजेन्द्रकुमारजी गोलेच्छा को सहमंत्री, श्री धर्मेन्द्रजी डोसी को कोषाध्यक्ष एवं श्री सचिनकुमारजी नाहटा को सहकोषाध्यक्ष पद पर प्रतिष्ठित किया गया। पूज्यश्री से सभी ने आशीर्वाद प्राप्त कर गच्छ के संगठन को मजबूत करने का संकल्प ग्रहण किया।