BREAKING

चेन्नई में महामांगलिक 24 सितम्बर को, पूर्णाहुति महापूजन के साथ होगी।

Share:

चेन्नई - पूज्य गुरुदेव प्रज्ञापुरुष आचार्य देव श्री जिनकान्तिसागरसूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य रत्न पूज्य गुरुदेव अवंति तीर्थोद्धारक युगदिवाकर खरतरगच्छाधिपति आचार्य प्रवर श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. सूरि मंत्र की चौथी पीठिका की साधना कर रहे हैं। चौथी पीठिका में वे पीठिका के अधिष्ठायक में वे गणिपिटक यक्षराज की साधना करेंगे। पीठिका का प्रारंभ 17 सितम्बर से हुआ, जिसकी पूर्णाहुति 24 सितम्बर को महापूजन के साथ होगी। यह ज्ञातव्य है कि पूज्यश्री दूसरी बार पीठिका की साधना कर रहे हैं। ता. 24 सितम्बर को प्रातः 6 बजे महापूजन होगा। उसके बाद पूज्यश्री की महामांगलिक होगी। इस अवसर पर इचलकरंजी, सूरत, दुर्ग, रायपुर, जयपुर, जोधपुर, बाडमेर, बालोतरा, सांचोर अहमदाबाद, राजनांदगांव, धमतरी, बैंगलोर, मुंबई, गुंटुर, विजयवाडा, तिरपातूर, कोयम्बतूर, ईरोड, तिरपुर, सेलम, हैदराबाद आदि पूरे भारत से भक्तों का आगमन हो रहा है। पीठिका का लाभ श्री मुनिसुव्रत जिनकुशलसूरि जैन ट्रस्ट, वेपेरी, चेन्नई के तत्वावधान में श्री हिन्दुमलजी पुखराजजी सुरेशजी लूणिया परिवार धोरीमन्ना वालों ने लिया है।

Share:

Popular News